रात को मकान में सोए थे, सुबह मिली लाश, बुजुर्ग की हत्या से फैली सनसनी

Amit
1 Min Read

हत्या की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

हरियाणा। बलाना गांव के रहने वाले 76 वर्षीय बलवान सिंह की हत्या कर दी गई। उनका शव गांव के बाहर उनके बेटे द्वारा बनवाए जा रहे निर्माणाधीन मकान में चारपाई पर मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की गई।

बलवान सिंह के बेटे राकेश के अनुसार, उनके पिता निर्माणाधीन मकान में ही रात को सोते थे। सोमवार रात को भी वे वहीं सोए थे, लेकिन मंगलवार सुबह जब राकेश वहां पहुंचे, तो उन्होंने पिता को मृत अवस्था में पाया। शव पर सिर में गंभीर चोट और गला दबाने के निशान थे, जिससे स्पष्ट होता है कि उनकी हत्या की गई है।

थाना प्रभारी महीपाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। हत्यारोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Share This Article
Leave a Comment