देहरादून-मसूरी मार्ग पर कार हादसा, छह घायल

Manish Bhatt
1 Min Read

देहरादून। देहरादून-मसूरी मार्ग पर भट्टा गांव के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे उसमें सवार 6 लोग घायल हो गए। तीन की हालत गम्भीर है।

सुबह लगभग 5 बजे घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारी व मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। बताया गया कि कार संख्या UK07FJ6751 देहरादून से मसूरी की तरफ जा रही थी। जो भट्टा गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिसमें तीन लड़के व तीन लड़कियां सवार थी। जिनका रेस्क्यू कर खाई से बहार निकालकर एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया है। जिनमे तीन को गम्भीर चोटे आई है। तीन घायलों को सिविल अस्पताल व तीन को मैक्स अस्पताल देहरादून भेजा गया।

घायलों की पहचान भवानी सिंह पुत्र राम सिंह निवासी जसपुर, दिलीप सिंह निवासी नरेंद्रनगर, गिरीश सिंह निवासी आगराखाल टिहरी गढ़वाल, मोना, सपना, मीना निवासी कविराजनगर नेपाल के रुप में हुई है।

Share This Article
Leave a Comment