शनाया कपूर ने डीप नेक गाउन पहन शेयर की फोटो, बढ़ाया इंटरनेट का पारा

Rohit Kumar
2 Min Read

नई दिल्ली: दिग्गज एक्टर संजय कपूर की लाडली शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) उन स्टार किड्स की लिस्ट में शुमार हैं, जो एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले ही काफी चर्चा में रहने लगी हैं. शनाया सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और लगातार फैंस के साथ अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. ऐसे में शनाया के फॉलोअर्स की लिस्ट लगातार लंबी होती जा रही है.

शनाया ने शेयर किया सिजलिंग अंदाज

अब फिर से शनाया ने फैंस के साथ अपने लेटेस्ट लुक शेयर किया है. इसमें उन्हें ग्रीन कलर की हाई थाई स्लिट डीपनेक ड्रेस  पहने देखा जा रहा है. शनाया किसी ऊंची बिल्डिंग की छत पर खड़ी दिख रही हैं. यहां उन्होंने अपनी अदाएं दिखाते हुए 2 फोटोज इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की है. शनाया इस लुक में काफी हॉट दिख रही हैं.

बेहद हॉट दिख रही हैं शनाया

शनाया ने अपने इस बोल्ड लुक को कंप्लीट करने के लिए न्यूड मेकअप रखा है और बालों को खुला छोड़ा है. अब फैंस के बीच उनके इस अवतार को खूब पसंद किया जा रहा है.

लोग उनकी अदाओं से नजरें नहीं हटा पा रहे हैं. वहीं, आम लोगों के अलावा कई मशहूर हस्तियों ने भी शनाया के इस लुक को हॉट बताते हुए उनकी तारीफें की हैं.

करण जौहर की फिल्म में दिखेंगी शनाया

दूसरी ओर शनाया कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें करण जौहर बॉलीवुड में लॉन्च करने जा रहे हैं. इस बात का ऐलान करण ने खुद किया था. इसके अलावा शनाया, जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘गुंजन सक्सेना’ में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी काम कर चुकी हैं.

Share This Article
Leave a Comment