कॉन्ट्रोवर्शियल सॉन्ग ‘बेशरम रंग’ पर शाह रुख खान ने तोड़ी चुप्पी, दीपिका पादुकोण के लिए कही ये बात

Rohit Kumar
3 Min Read

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान चार साल बाद अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पठान’ से सिल्वर स्क्रीन पर कमबैक कर रहे हैं. वहीं फैंस शाहरुख की फिल्म की रिलीज को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं. वैसे ‘पठान’ की थिएक्ट्रिकल रिलीज में अब चंद ही दिन बचे हैं. दरअसल फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. इन सबके बीच शाहरुख खान ने को-एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और उनके मोस्ट पॉपुलर सॉन्ग ‘बेशर्म रंग’ पर चुप्पी तोड़ी है.

शाहरुख खान ने ‘बेशर्म रंग’ गाने पर तोड़ी चुप्पी

यशराज फिल्म ने शाहरुख खान के इंटरव्यू का एक वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में शाहरुख खान खान पठान फिल्म और अपने को- एक्टर्स दीपिका और जॉन के बारे भी बातें करते नजर आ रहे हैं. इंटरव्यू के दौरान शाहरुख खान को ‘पठान’ में दीपिका पादुकोण के कैरेक्टर पर अपने व्यूज शेयर करने के लिए कहा गया था. इस पर किंग खान ने कहा, ” बेशर्म रंग जैसे गाने के लिए आपको दीपिका के कद के किसी व्यक्ति की जरूरत है और फिर आप जानते हैं, एक्शन करने के लिए, जहां वह एक लड़के को अपने ऊपर खींचती है और उसे पीटती है. वह एक्शन करने के लिए काफी मुश्किल भी है. इस तरह का कॉम्बिनेशन केवल दीपिका जैसी स्टार्स में ही मिल सकता था.

शाहरुख हमेशा से बनना चाहते थे एक्शन हीरो

शाहरुख फिल्म में अपने एक्शन हीरो के रोल को लेकर कहते हैं, “ “मैं 32 साल पहले एक एक्शन हीरो बनने के लिए फिल्म इंडस्ट्री में आया था, लेकिन मैं चूक गया क्योंकि उन्होंने मुझे इसके बजाय एक रोमांटिक हीरो बना दिया. मैं सिर्फ एक्शन हीरो बनना चाहता हूं. मेरा मतलब है कि मैं डीडीएलजे से प्यार करता हूं और मैं राहुल और राज और इन सभी अच्छे प्यारे लड़कों से प्यार करता हूं, लेकिन मुझे हमेशा लगता था कि मैं एक एक्शन हीरो हूं, इसलिए मेरे लिए यह मेरा सपना सच होने जैसा है.’

पठान के ‘बेशर्म रंग’ सॉन्ग पर हुआ जमकर विवाद

बता दें कि ‘पठान’ का डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद ने किया है. फिल्म का पहला गाना ‘बेशर्म रंग’ रिलीज होने के बाद से ही सुर्खियां बटोर रहा है. लोगों के एक सेक्शन ने इसे आपत्तिजनक बताते हुए दीपिका के भगवा स्विमसूट सहित आउटफिट्स और कलर सिलेक्शन को लेकर जमकर ट्रोल किया. गाने में शाहरुख खान और दीपिका को स्पेन के बीच पर रोमांस करते दिखाया गया है.

Share This Article
Leave a Comment