दुखद खबर: उत्तराखंड पुलिस के दारोगा की करंट लगने से मौत

Manish Bhatt
1 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस से एक दुखद समाचार आया है। उधमसिंह नगर जिले में तैनात उत्तराखंड पुलिस के एक दारोगा की करंट लगने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, उधमसिंह नगर  जिले के पुलभट्टा थाना में तैनात दारोगा सुरेश पसबोला मंगलवार को करंट की चपेट में आ गए। जिससे दारोगा की मौत हो गई। वह थाना परिसर में स्थित दीवार में कपड़े सुखाने के लिए डाल रहे थे। इसी दौरान वह सोलर लाइट के पोल में फैले करंट की चपेट में आ गए। दारोगा सुरेश पसबोला मूल रूप से पौड़ी जिले के गांव नैणी थाना पट्टी लंगूर के रहने वाले थे।

Share This Article
Leave a Comment