रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनों ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

Rohit Kumar
1 Min Read

रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मतदाताओं को जागरूक करने का अभियान चलाया गया जिसकी शुरुआत जगत फार्म से की गयी।
पूर्व अध्यक्ष सौरभ बंसल ने बताया कि पुराने रिकॉर्ड के अनुसार शहरी क्षेत्र में मतदान में होने वाली कमी को दूर करने के लिए क्लब द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोरोना के चलते लोगों को जागरूक करने के लिये स्लोगन दिया है कि
” लोकतंत्र को जिताना है, कोरोना को हराना है
आने वाली 10 फरवरी को, सभी को वोट डालने जाना है”
पूर्व अध्यक्ष एम पी सिंह ने बताया कि अभियान के अंतर्गत सोशल मीडिया, जगह जगह बैनर लगाकर व पम्पलेट वितरित कर लोगों से आने वाली 10 फरवरी को वोट अवश्य देने की अपील की जायेगी।
इसी क्रम में आज दोपहर जगत फार्म GM मॉल से इस अभियान की शुरुआत की गयी।
अभियान में विनोद कसाना, अमित राठी, के के शर्मा, विजय शर्मा, अतुल जैन, शैलेश वाष्र्णेय, शिवकुमार गुप्ता, अनिल गुप्ता, ऋषि अग्रवाल, संदीप माहेश्वरी, अजित कुमार, आशुतोष अग्रवाल, मुकेश जैन व प्रवीण गोयल का सहयोग रहा।

Share This Article
Leave a Comment