रिंकू ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किया आतिशी आगाज, बोले-हुआ इस बात का हिसाब

Rohit Kumar
3 Min Read

आईपीएल 2023 के स्टार रिंकू सिंह ने इंटरनेशनल क्रिकेट में धमाकेदार आगाज किया है. आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से डेब्यू कर रहे रिंकू सिंह को पहले टी-20 मैच में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिल सका था, मगर दूसरे टी-20 मैच में उन्हें बल्लेबाजी का मौका मिला. बल्लेबाजी में डेब्यू कर रहे रिंकू सिंह ने धमाकेदार पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में तीन छक्का और दो चौका लगाया.

रिंकू सिंह ने 38 रन की विस्फोटक पारी खेली

रिंकू सिंह ने इस मैच में 21 गेंद का सामना किया और 38 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में दो चौका और तीन छक्का लगाया. उन्होंने बैरी मैकार्थी के ओवर में दो छक्का और एक चौका लगाया. भारत की पारी के 20वें ओवर में भी रिंकू सिंह ने एक छक्का लगाया. मार्क अडार की गेंद पर वह क्रेग यंग को कैच दे बैठे. रिंकू सिंह ने अपनी पारी की संभलकर शुरुआत की थी, उन्होंने 15 गेंद में 15 रन बनाए थे, मगर अगले छह गेंद में उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी की.

आईपीएल 2023 में रिंकू सिंह ने किया था धमाकेदार प्रदर्शन

रिंकू सिंह ने आईपीएल 2023 में धमाकेदार प्रदर्शन किया था. कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए रिंकू सिंह ने 14 मैचों में लगभग 150 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 474 रन बनाए थे, जिसमें चार अर्धशतक शामिल था. गुजरात टाइटंस के गेंदबाज यश दयाल के अंतिम ओवर में पांच छक्का लगाकर रिंकू सिंह ने केकेआर को जीत दिलाई थी, जिसकी वजह से उनकी खूब चर्चा हुई थी. आईपीएल के प्रदर्शन के आधार पर रिंकू को आयरलैंड दौरे पर मौका दिया गया है.

भारत ने बनाए 185 रन

इस मैच में भारत ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 185 रन बनाए. रुतुराज गायकवाड़ ने टी-20 का दूसरा अर्धशतक जड़ा और 43 गेंद में 58 रन बनाए. इसके अलावा संजू सैमसन ने 26 गेंद में 40 रन, रिंकू सिंह ने 21 गेंद में 38 रन और शिवम दुबे ने 16 गेंद में नाबाद 22 रन बनाए. यशस्वी जायसवाल ने 11 गेंद में 18 रन बनाए, वहीं तिलक वर्मा सिर्फ 01 रन बना सके.

Share This Article
Leave a Comment