सेक्टर डेल्टा टू की समस्याओं को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने किया सेक्टर के द्वारा

Rohit Kumar
3 Min Read

आज दिनांक 13/12/21 को सेक्टर डेल्टा टू की समस्याओं को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी मैनेजर बीपी सिंह ,जेई मनोज कुमार, टेक्निकल सुन्दर कसाना ने किया सेक्टर के दौरा

आर डब्लू ए महासचिव आलोक नागर ने बताया कि पिछले हफ्ते सेक्टर की समस्याओं को लेकर आर डब्लू ए का प्रतिनिधि मंडल अपर मुख्य पर कार्यपालक श्री दीपचंद जी से मिले थे सेक्टर की समस्याओं से अवगत कराया था उसी शिकायती पत्र पर कार्रवाई करते हुए आज सेक्टर की समस्याओं को समाधान करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के संबंधित अधिकारी सेक्टर में पहुंचे जिनको सेक्टर की समस्याओं से रूबरू कराया और मौके पर ले जाकर समस्याओं को दिखाया गया और अधिकारी के द्वारा जल्द से जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया महासचिव आलोक नागर ने संबंधित अधिकारियों को सेक्टर की समस्याओं को अवगत कराया जैसे कि सेक्टर डेल्टा 2 की समस्त सड़कों का निर्माण विगत 6 वर्ष पूर्व हुआ है जो की वर्तमान में जर्जर अवस्था में है।इसलिए उनका पूर्ण रूप से निर्माण कराया जाएं
डेल्टा 2 के बाहरी सर्विस रिंग रोड झाड़ियों तथा मलबे के कारण विगत वर्षों से बंद पड़ी हुई है जिससे समस्त सेक्टरवासियो को अत्यधिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।ऐसी दशा में उक्त रोड की सफ़ाई कराके जनहित में उसको चालू कराया जाना अत्यंत आवश्यक पिछले 6 महीनों से गेट नंबर 3 पर खस्ता हालात कैटल कैचर की संबंधित अधिकारियों से कर कर कर थक चुके हैं लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ
सेक्टर के बाहर सर्विस रोड पर जो मैन बड़ा नाला है वह कई जगह से टूटा हुआ है जिसकी वजह से कई बार हादसे हो चुके हैं
महासचिव आलोक नागर ने बताया कि सेक्टर के अंदर मैन मार्केट पर रेहड़ी पटरी का जमावड़ा लगा रहता है जहां पर असमाजिक तत्व रात के समय नसा करते हैं और सेक्टर वासियों के साथ बदतमीजी करते हैं ऐसे रेहड़ी पटरी वालों को एक स्थाई जगह चिन्हित कर उनको लगाया जाए और सेक्टर से हटाया जाए जिससे सेक्टर में माहौल अच्छा बन सके
इस मौके पर महासचिव आलोक नागर , एडवोकेट अनिल भाटी, मैनेजर बी पी सिंह ,जेई मनोज कुमार, टेक्निकल सुंदर कसाना आदि मौजूद रहे

Share This Article
Leave a Comment