हैवान बना बाप! 19 साल की बेटी से 2 साल तक किया दुष्कर्म… मां रही अनजान

Rohit Kumar
2 Min Read

बस्ती में बाप-बेटी के रिश्ते को कलंकित करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. 19 वर्षीय बेटी ने कलयुगी पिता पर डरा धमका कर जबरदस्ती रेप करने का आरोप लगाया है. लोक लाज के डर से पीड़िता हैवानियत को बर्दाश्त करती रही. धैर्य जवाब देने पर उसने मां को घटना के बारे में बताया. बेटी की आपबीती और पति की करतूत सुनकर मां के पैरों तले जमीन खिसक गई. मां ने लोक लाज की परवाह को दरकिनार कर छावनी थाने में पति के खिलाफ रिपोर्ट दी.

कलियुगी पिता ने बेटी का किया यौन शोषण

शर्मसार कर देनेवाला मामला छावनी थाना क्षेत्र के एक गांव का है. मुकदमा दर्ज होने के बाद छावनी पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया. पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला मुख्यालय महिला अस्पताल भेजा गया है. डीएसपी हरैया शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि छावनी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पति के खिलाफ शिकायत दी है. उसने बताया कि पति दो वर्षों से बेटी के साथ डरा धमका कर रेप कर रहा था. बेटी पिता की दरिंदगी को लोक लाज के डर से सहती रही.

पति के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराया मामला

आए दिन की प्रताड़ना से तंग आकर उसने मां को आपबीती बताई. मां ने थाने में आवेदन देकर पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई. पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी को तलाश करने लगी. आखिरकार आरोपी पिता पुलिस की गिरफ्त में आ गया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को अदालत में पेश किया. अदालत के आदेश से आरोपी पिता हवालात पहुंच गया. पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए पीड़िता को महिला जिला अस्पताल भेजा है. डीएसपी हरैया शेषमणि उपाध्याय ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की. कलियुगी पिता की करतूत से गांव में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है.

Share This Article
Leave a Comment