बरेली नैनीताल रोड पर चलती कार में दूसरे संप्रदाय की युवतियों से दुष्कर्म, नैनीताल में बंधक बनाकर की हैवानियत

Rohit Kumar
2 Min Read

बरेली। अनुसूचित जाति की युवती व उसकी दो सहेलियों को दूसरे संप्रदाय के चार युवकों ने बंधक बना लिया। एक युवती से चलती कार में, दूसरी से नैनीताल के गेस्ट हाउस में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी युवती के स्वजन को हुई तो वे नैनीताल पहुंचे और एक आरोपित को पकड़ लाए। मंगलवार को नावेद, नदीम समेत चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

शहर में रहने वाली अनुसूचित जाति की युवती ने बताया कि 30 जनवरी को भोजीपुरा के ईशापुर गांव निवासी परिचित नावेद और नदीम ने बहाने से बुलाया था। वह दो सहलियों के साथ पहुंची तो नावेद ने घुमाने के बहाने कार में बैठा लिया। रास्ते में दोनों ने अटामांडा निवासी इरफान और भोजीपुरा निवासी साजिद को भी बैठाया, इसके बाद बहेड़ी के होटल में खाना खाया। युवती का कहना है कि खाना खाते ही तीनों बेसुध हो गईं तो आरोपितों ने कार नैनीताल की ओर दौड़ा दी। रास्ते में नावेद ने चलती कार में दुष्कर्म किया।

सुध में आई तो देखा कि नैनीताल के एक गेस्ट हाउस में हम तीनों को बंधक बना लिया गया था। वहां नदीम ने उनकी सहेली से दुष्कर्म किया। विरोध पर तीनों को कमरे में बंद रखा। सोमवार सुबह कमरे से निकलकर गेस्ट हाउस संचालक को बताया और वहीं के फोन से स्वजन को जानकारी दी। गेस्ट हाउस संचालक ने सिर्फ आरोपितों को अलग कमरे में रहने की हिदायत दी। इस बीच तीन आरोपित भाग गए। स्वजन पहुंचे, तब वहां नशे में धुत इरफान मिला। उसके साथियों की जानकारी और कार्रवाई के लिए युवती के स्वजन रात तक रुके। सुनवाई नहीं होती देखी तो तड़के वहां से चल दिए।

Share This Article
Leave a Comment