Samantha Ruth Prabhu: ‘पुष्पा’ फेम सामंथा रूथ प्रभु ने शेयर कर दी इतनी हॉट फोटो, अनुष्का शर्मा भी हुईं पानी-पानी, कहनी पड़ गई ये बात

Rohit Kumar
3 Min Read

मुंबई। एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम के जरिए सोशल मीडिया का पारा बढ़ा दिया। उन्होंने अपनी बेहद हॉट शॉट फोटोशूट से कुछ तस्वीरें साझा की, जिसे देखने के बाद फैंस तो सेलेब्स की हालत खराब हो गई।

दरअसल, सामंथा ने इंस्टाग्राम पर बरबेरी ब्रांड के लिए एक फोटोशूट करवाया था, जिसकी एक तस्वीर उन्होंने पोस्ट की। तस्वीर में समांथा  (Samantha Ruth Prabhu Bikini Pics) ने ब्लैक बिकिनी टॉप पहन रखा था, जिसे उन्होंने ब्लैक एंड येलो स्कर्ट के साथ पेयर किया था। ब्रांड को टैग करते हुए उन्होंने कैप्शन के बजाय रेड हार्ट इमोजी जोड़ा।

बस फिर क्या था। तस्वीर सामने आते ही फैंस के बीच बज्ज क्रिएट हो गया और लोगों की ओर से जमकर प्रतिक्रियाएं मिलने लगीं। इसी पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma reacts on  Samantha Ruth Prabhu) ने लिखा, “हॉटी (फायर इमोजीस)।” अनुष्का से मिले इस रिएक्शन को देख समांथा ने भी हगिंग फेस इमोजी के जरिए इसपर प्रतिक्रिया दी।

अनुष्का के अलावा एक्ट्रेस रूहानी शर्मा ने भी कमेंट किया, “लुभावनी (फायर इमोजी)।” संयुक्ता हेगड़े ने लिखा, “कोई कृपया फायर ब्रिगेड को बुला दें।” समांथा और अनुष्का को अक्सर इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे की पोस्ट पर मेंट करते देखा जाता है। हाल ही में अनुष्का ने अपनी तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की और लिखा, “मेरे सोने से दो घंटे पहले लेकिन ठीक लग रही हूं।” इसपर सामंथा ने लिखा था, “उ ला ला।”

सामंथा को आखिरी बार तमिल रोमांटिक कॉमेडी ‘काथु वकुला रेंदु काधल’ में विजय सेतुपति और नयनतारा के साथ देखा गया था। अपकमिंग फिल्म की बात करें तो, विजय देवरकोंडा के साथ ‘कुशी’ सहित उनके पास कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। अगली बार वो बहुभाषी पौराणिक नाटक ‘शकुंतलम’ में दिखाई देंगी।

गुनाशेखर द्वारा लिखित और निर्देशित, शाकुंतलम में देव मोहन, मोहन बाबू और सचिन खेडेकर भी हैं। नीलिमा गुना द्वारा निर्मित ये फिल्म पिछले साल प्रोडक्शन में आई थी। शाकुंतलम तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी। इसके अलावा उनके पास ‘यशोदा’ भी है।

अनुष्का की बात करें तो, वो अपनी फिल्म ‘चकड़ा एक्सप्रेस’ में व्यस्त नजर आ रही हैं। प्रोसित रॉय द्वारा निर्देशित, चकड़ा एक्सप्रेस 2 फरवरी, 2023 को रिलीज़ होगी। आखिरी बार वो शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ ‘जीरो’ (2018) में देखी गई थीं।

Share This Article
Leave a Comment