खून से लथपथ हालत में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Amit
2 Min Read

बिहार। गया में एक व्यक्ति का शव खून से लथपथ हालत में मिलने से सनसनी फैल गई। लाल इलाके से चर्चित गया जिले के छकरबंधा थाना क्षेत्र के कचनार गांव के समीप जंगल में पड़ा मिला। मृतक की पहचान सत्येंद्र सिंह भोक्ता के रूप में हुई है। जो कचनार गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। फिलहाल, स्थानीय पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। साथ ही पुलिस घटना स्थल पर छानबीन कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, गया जिले के छकरबंधा थाना क्षेत्र के कचनार गांव के समीप जंगल से पुलिस ने सतेंद्र सिंह भोक्ता का शव बरामद किया है।

अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर हत्या की घटना को अंजाम दिया है। सतेंद्र सिंह भोक्ता के शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। जंगल में खून से लथपथ पड़ा था।ग्रामीणों ने मुताबिक, शुक्रवार की सुबह जब जंगल की ओर जा रहे थे। उसी दौरान खून से लथपथ युवक का शव पड़ा था। तत्काल छकरबंधा थाने की पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद पुलिस घटना स्थल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। साथ ही पुलिस छानबीन में जुट गई। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment