साहिबाबाद में पुराने विवाद में युवक की चाकू घोंपकर हत्या, आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस

News Desk
1 Min Read

साहिबाबाद। साहिबाबाद थाना क्षेत्र की सीमा चौकी क्षेत्र में देर रात पुराने मामूली विवाद को लेकर एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मृतक अयान दिल्ली गाजीपुर मुर्गा मंडी में काम करता था। पुलिस शव पोस्टमार्टम को भेजकर मामले की जांच मे जुटी है।

दिल्ली गाजीपुर मुर्गा मंडी में काम करने वाले अयान का कुछ युवकों से पहले से विवाद चल रहा था। देर रात हुए विवाद के दौरान कहासुनी हो गई। जिसके बाद आरोपितों ने अयान पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक रही है।

Share This Article
Leave a Comment