एक लुटेरा चढा पुलिस के हत्थे, कब्जे से घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल बरामद

Rohit Kumar
1 Min Read

नोएडा संवाददाता, थाना सेक्टर 39 पुलिस ने रविवार को एक लुटेरे आमिर पुत्र इस्लामुद्दीन निवासी वार्ड नंबर 4 पुरानी पैठ डासना थाना बेब सिटी जिला गाजियाबाद को स्काई मार्क वन माल से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने एक बिना नंबर की बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है।उपरोक्त अभियुक्त थाना सेक्टर-39 पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 77/2023 धारा 392 भादवि के अंतर्गत वाछिंत चल रहा था। अभियुक्त शातिर किस्म का लुटेरा अपराधी है। जो दिनांक 31 जनवरी 2023 से वांछित चल रहा था।जिसके विरुद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment