पीएम मोदी आज कर्नाटक को देंगे 16000 करोड़ की सौगात, प्रमुख सड़क परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

Rohit Kumar
2 Min Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) बुधवार (12 अप्रैल) को कर्नाटक में करीब 16 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. दोपहर करीब 12 बजे पीएम मोदी मांड्या में प्रमुख सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. इसके बाद वह हुबली-धारवाड़ में विभिन्न विकास पहलों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी राज्य कर्नाटक पर खास नजर बनाए हुए हैं. इससे पहले उन्होंने रविवार को मैसूर में ‘प्रोजेक्ट टाइगर’ के 50 साल पूरे होने के मौके पर एक मेगा इवेंट में नवीनतम बाघ जनगणना के आंकड़े जारी किए थे. उन्होंने ‘अमृत काल’ के दौरान बाघ संरक्षण के लिए सरकार के विजन को भी जारी किया और इंटरनेशनल बिग कैट्स एलायंस (IBCA) का भी शुभारंभ किया.

​​​​​​​टाइगर रिजर्व यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टाइगर रिजर्व की यात्रा खत्म होने के बाद ट्विटर पर कहा था जैसा कि मैंने बांदीपुर और मुदुमलाई टाइगर रिजर्व की एक यादगार यात्रा समाप्त की है, मैं सभी वन अधिकारियों, गार्डों, टाइगर रिजर्व फ्रंटलाइन कर्मचारियों और बाघ संरक्षण पर काम करने वाले सभी लोगों की कड़ी मेहनत को सलाम करना चाहता हूं.

वंदे भारत ट्रेन का भी करेंगे उद्घाटन 

इसके अलावा पीएम मोदी आज राजस्थान की पहली वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन करेंगे. ट्रेन को नई दिल्ली से प्रधानमंत्री वर्चुअल हरी झंडी दिखाएंगे. वहीं, जयपुर से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव खुद इस ट्रेन में सफर करेंगे. वंदे भारत में क्रू स्टाफ यानी लोको पायलट, गार्ड और चेकिंग स्टाफ जयपुर का ही रहेगा.

Share This Article
Leave a Comment