राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दादरी में आगामी 13 फरवरी को होगा एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड लखनऊ एवं जिलाधिकारी सुहास एलवाई के निर्देशों के क्रम में जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गौतमबुद्धनगर अंबुज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड प्रचार-प्रसार योजना के तहत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नगला नैनसुख रोड कोट दादरी जनपद गौतमबुद्धनगर में आगामी 13 फरवरी 2023 को एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आयोजित होने वाले जागरूकता कार्यक्रम में विभागीय योजना प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना तथा मुख्यमंत्री माटी कला रोजगार योजना में प्रशिक्षण और योजना के तहत ऋण लेकर स्वयं रोजगार करने की जानकारी दी जाएगी। अतः सभी 18 वर्ष से अधिक और प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके युवा एवं वर्तमान शिक्षार्थी आगामी 13 फरवरी को आयोजित होने जा रहे जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित होकर अधिक से अधिक लाभ उठा सकते हैं।

Share This Article
Leave a Comment