न्यूज़ इंडिया 9न्यूज़ इंडिया 9न्यूज़ इंडिया 9
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पंजाब
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • दिल्ली/एनसीआर
    • नई दिल्ली
    • जेवर
    • नोएडा
    • ग्रेटर नोएडा
    • गाजियाबाद
  • प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • आस्था
    • राशिफल
    • आध्यात्म
    • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • Videos
  • About us
Search
© 2025 NewsIndia9. All Rights Reserved.
Reading: PFI का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट भी बंद, गृह मंत्रालय की शिकायत पर ट्विटर इंडिया ने उठाया कदम
Share
Font ResizerAa
न्यूज़ इंडिया 9न्यूज़ इंडिया 9
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • दिल्ली/एनसीआर
  • प्राधिकरण
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • राजनीती
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
Search
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » PFI का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट भी बंद, गृह मंत्रालय की शिकायत पर ट्विटर इंडिया ने उठाया कदम
अपराधराष्ट्रीय

PFI का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट भी बंद, गृह मंत्रालय की शिकायत पर ट्विटर इंडिया ने उठाया कदम

Rohit Kumar
Last updated: September 29, 2022 7:27 am
Rohit Kumar
Share
4 Min Read
SHARE

इस्लामिक संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) का आधिकारिक ट्विटर (Twitter) हैंडल बैन कर दिया गया है. भारत सरकार (GOI) द्वारा संगठन को प्रतिबंधित किए जाने के बाद ट्विटर ने यह कार्रवाई की है. ट्विटर ने लिखा है कि कानूनी मांग के जवाब में भारत में पीएफआई ऑफिशियल (@PFIOfficial) खाते को रोक दिया गया है.

भारत सरकार ने मंगलवार (27 सितंबर) देर रात पीएफआई को बैन करने का आदेश जारी किया था. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गैरकानूनी गतिविधि अधिनियम के तहत पीएफआई को देश में प्रतिबंधित कर दिया है. सरकार ने देशभर के राज्यों से पीएफआई के खिलाफ कदम उठाने के लिए कहा था.

केरल और तमिलनाडु सरकार ने पीएफआई और उसके इन सहयोगी संगठनों पर लगाया बैन

केंद्र सरकार द्वारा प्रतिबंधित किए गए पीएफआई को केरल और तमिलनाडु की सरकार ने भी बैन कर दिया है. केरल और तमिलनाडु की सरकार ने आतंकवाद रोधी कानून ‘यूएपीए’ के तहत प्रतिबंधित किए गए पीएफआई और उसके सहयोगी संगठनों की सूची जारी की है. जिन संगठनों के नाम सूची में बताए हैं, उनमें पीएफआई, इसके सहयोगी और संबद्ध मोर्चे- रिहैब इंडिया फाउंडेशन, कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया, ऑल इंडिया इमाम्स काउंसिल, नेशनल कॉन्फेडरेशन ऑफ ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन, नेशनल विमेंस फ्रंट, जूनियर फ्रंट, एम्पावर इंडिया फाउंडेशन और रिहैब फाउंडेशन शामिल हैं.

पीएफआई के खिलाफ मिले थे सबूत

22 और 27 सितंबर को पीएफआई के खिलाफ कई राज्यों में छापेमारी की गई थी और इसके सैकड़ों कार्यकर्ता गिरफ्तार किए गए थे या हिरासत में लिए गए थे. 22 सितंबर को एनआईए समेत कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने पीएफआई के खिलाफ कार्रवाई की थी. वहीं, 27 सितंबर को एनआईए की लीड पर देश के सात राज्यों की पुलिस ने पीएफआई से जुड़े लोगों के खिलाफ छापे मारे थे. इन छापेमारियों और पहले के कई मामलों में पीएफआई के खिलाफ ऐसे सबूत मिलने की बात कही गई थी, जिनके आधार पर बैन लगाया जा सकता है.

आखिर, मंगलवार देर रात केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी कर पीएफआई को प्रतिबंधित कर दिया. गृह मंत्रालय की अधिसूचना में कहा गया, ”पीएफआई के कुछ संस्थापक सदस्य स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (SIMI) के नेता हैं. जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (JMB) से इसके संबंध हैं. सिमी और जेएमबी दोनों ही प्रतिबंधित संगठन हैं.”

गृह मंत्रालय की अधिसूचना में आगे यह कह गया

अधिसूचना में आगे कहा गया, ”‘इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया’ (ISIS) जैसे आतंकी संगठनों के साथ पीएफआई के संबंधों के कई मामले सामने आए हैं. पीएफआई और उसके सहयोगी या मोर्चे देश में असुरक्षा की भावना फैलाने के लिए एक समुदाय में कट्टरपंथ को बढ़ाने के लिए खुफिया तरीके से काम कर रहे हैं. जिसकी पुष्टि इस तथ्य से होती है कि पीएफआई के कुछ कार्यकर्ता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय आतंकी संगठनों में शामिल हुए हैं. उक्त कारणों और पीएफआई की गतिविधियों को देखते हुए उसे और उसके सहयोगियों या मोर्चों को तत्काल प्रभाव से गैरकानूनी संगठन घोषित करना जरूरी है. आतंकवाद रोधी अधिनियम की धारा-3 की उपधारा (3) में दिए गए अधिकार का इस्तेमाल करते हुए इसे गैर-कानूनी घोषित किया जाता है.’’

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
उत्तर प्रदेश- महाराजगंज सांप्रदायिक हिंसा मामले में 26 आरोपी गिरफ्तार, कुल 87 लोगों की हो चुकी गिरफ्तारी
छठ घाट पर लोगों ने युवक की चाकू मारकर की हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस 
सुभाष प्लेस में दो दिनों की बर्बर पिटाई से युवक की मौत, मकान मालिक गिरफ्तार
घर में घुसकर पूर्व सभासद के पति की हत्या, बेड पर पड़ा मिला शव
नाबालिग ने की युवक की चाकू गोदकर हत्या, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिये आरोपी गिरफ्तार
TAGGED:PFIPFI BanPFI Ban in IndiaPFI Banned in IndiaPFI official Twitter accountPFI TwitterPFI Twitter accountPFI Twitter Account Ban # PFI

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Share
Previous Article असम में रिश्ते हुए तार-तार, 11 साल की बेटी से पिता ने कई बार किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
Next Article जिस शराब कांड में हुई थी 12 मौत, प्रधान पद पर जीती उसी मामले की आरोपित
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

दिल्ली में कैब चालक मर्डर केस: अपनी ही कार में गला रेतकर हत्या, CCTV खंगाल रही पुलिस
दिल्ली में कैब चालक मर्डर केस: अपनी ही कार में गला रेतकर हत्या, CCTV खंगाल रही पुलिस
अपराध दिल्ली/एनसीआर नई दिल्ली
July 25, 2026
रोहिणी में युवक पर ताबड़तोड़ हमला, पैर में गोली मारने के बाद चाकू से किया वार
रोहिणी में युवक पर ताबड़तोड़ हमला, पैर में गोली मारने के बाद चाकू से किया वार
अपराध दिल्ली/एनसीआर नई दिल्ली
July 25, 2026
दिल्ली मेयर कार्यालय को तीसरी बार बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां
दिल्ली मेयर कार्यालय को तीसरी बार बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां
अपराध दिल्ली/एनसीआर नई दिल्ली
July 25, 2026
नीट-यूजी विवाद पर सरकार और सीजेपी के बीच तीसरी वार्ता आज, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर नजर
नीट-यूजी विवाद पर सरकार और सीजेपी के बीच तीसरी वार्ता आज, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर नजर
दिल्ली/एनसीआर नई दिल्ली
July 25, 2026

Recent Post

  • दिल्ली में कैब चालक मर्डर केस: अपनी ही कार में गला रेतकर हत्या, CCTV खंगाल रही पुलिस
  • रोहिणी में युवक पर ताबड़तोड़ हमला, पैर में गोली मारने के बाद चाकू से किया वार
  • दिल्ली मेयर कार्यालय को तीसरी बार बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां
  • नीट-यूजी विवाद पर सरकार और सीजेपी के बीच तीसरी वार्ता आज, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर नजर
  • दिल्ली में लाखों की चोरी का खुलासा, घर की नौकरानी ने रिश्तेदारों के साथ मिलकर की वारदात
  • उपद्रवियों के हमले में घायल हुए ACP, DCP विनीत कुमार ने दिखाई बहादुरी और बचाई जान
  • पेपर लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के फैसले का सीएम रेखा गुप्ता ने किया स्वागत, बोलीं- छात्रों के हित सर्वोपरि
  • गाजियाबाद में सड़क हादसे के बाद बवाल, विरोध करने पर बाइक सवार पर बस चालक ने किया हमला

Newsindia9

Established in 2017, News India 9 is a name to reckon with regarding social matters and crime news. The platform under the leadership of famous journalist Rohit Kumar is committed to investigative journalism. Its dedication to revealing the truth is the reason behind its history of covering social justice issues. Read More

Quick Link

  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About us
  • Contact Us
  • Team “Koi Sataye Hame Bataye”

RSS न्यूज़ इंडिया 9

  • गौतमबुद्धनगर में निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम, 22 स्कूलों पर जुर्माने की तैयारी
  • नोएडा-ग्रेटर नोएडा में सस्ती होगी ई-सिटी बस सेवा, किराया घटाने की तैयारी

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[wpforms id=”84599″ title=”false”]

© 2017 NewsIndia9. All Rights Reserved. Designed by ND Solutions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?