पहले किया प्रेम विवाह, फिर हुआ मतभेद, अब अश्लील वीडियो भेज कर रहा था ब्लैकमेल, फिर…

Rohit Kumar
2 Min Read

भदोही : उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो अपनी पत्नी को अश्लील वीडियो मैसेज भेजकर ब्लैकमेल कर रहा था। युवक ने अपनी पत्नी से पैसे की तक डिमांड की थी। पत्नी को परेशान करने की नीयत से उसने पत्नी के नाम से फर्जी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अकाउंट भी बनाए थे। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि जन सुनवाई के दौरान एक युवती ने शिकायत दी थी। बताया था कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी आईडी बनाकर अश्लील वीडियो उसे भेजे जा रहे हैं और पैसे की मांग की जा रही है। पुलिस ने जांच की तो पता लगा कि शिकायत करने वाली युवती का पति ही उसको परेशान करने के उद्देश्य से ऐसा कर रहा है। एक साल पहले दोनों की शादी हुई थी, लेकिन 6 महीने बाद ही दोनों में विवाद हो गया और दोनों अलग-अलग रहने लगे। युवक को शक था कि उसकी पत्नी का किसी और से संबंध है।

शिकायत के बाद युवक ने अपनी पत्नी को फंसाने के लिए उसके मोबाइल नंबर से दूसरे मोबाइल पर वॉट्सऐप इंस्टॉल कर स्वयं के नंबर पर एक धमकी भरा मैसेज भेजा, जिसमें 4 लाख रुपये से मांग की गई। युवक ने पत्नी को फंसाने के उद्देश्य से मैसेज पुलिस को दिखाए, लेकिन जब पुलिस ने गहनता से जांच की तो पाया कि युवक ने ही अपनी पत्नी को फंसाने के लिए उसके मोबाइल नंबर से मैसेज भेजे थे। फिलहाल पुलिस में आनंद मोदनवाल नाम के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

Share This Article
Leave a Comment