कार से स्टंट करने वाले दो स्टंटबाजों को नॉएडा पुलिस गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो सीज

Rohit Kumar
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में गर्ल्स हॉस्टल के आसपास कार से स्टंट करने वाले दो स्टंटबाजों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की है। दोनों गाड़ियों को सीज कर दिया है। पकड़े गए दोनों स्टंटबाजों पर शराब पीकर स्टंट बाजी करने और छात्राओं से अभद्रता करने का भी आरोप है। पुलिस इनके फरार साथियों की तलाश में जुटी है।

नॉलेज पार्क थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पकड़े गए दोनों स्टंटबाजों की पहचान प्रशांत कुमार निवासी जेपी अमन सोसायटी और भव सागर निवासी अलीगढ़ के रूप में हुई है। कार से स्टंट करते हुए इनका का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इनके खिलाफ एक युवती ने भी पुलिस से शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि कुछ युवक गर्ल्स हॉस्टल के आसपास शराब पीकर सड़क पर कार से स्टंट बाजी करते हैं। विरोध करने पर छात्राओं से अभद्रता करते हैं। पुलिस ने युवती की शिकायत और वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए दोनों स्टंटबाजों को धर दबोचा। जबकि इनके साथ स्टंट करने वाले अन्य स्टंटबाजों की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने इनके पास से एक फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो गाड़ी भी बरामद की है। जिन्हें सीज किया गया है।

Share This Article
Leave a Comment