भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद(लोकसभा) तेजस्वी सूर्या कल गौतमबुद्ध नगर आएंगे।

Rohit Kumar
2 Min Read

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे महासंपर्क अभियान के अन्तर्गत कल दिनांक 08 जून 2023 प्रातः 11 बजे को गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ० महेश शर्मा के संसदीय क्षेत्र के ग्रेटर नोएडा के गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय स्थित इंडोर स्टेडियम में विशाल जनसभा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि बैंगलोर से लोकसभा सांसद एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा तेजस्वी सूर्या होंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने बताया कि जनसभा में भाजपा पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिशोदिया तथा गौतमबुद्ध नगर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ० महेश शर्मा गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाली सभी पाँचो विधानसभाओं के सम्मानित जनप्रतिनिधि तथा संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता व भारी संख्या में क्षेत्र के नागरिक सम्मिलित होंगे। महासंपर्क अभियान के संयोजक सेवानंद शर्मा ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर में आयोजित होने वाली यह जनसभा ऐतिहासिक होगी। जनसभा के संयोजक भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र नागर ने बताया कि तेजस्वी सूर्या का युवाओं में अत्यधिक क्रेज है और वे भारत की लोकसभा में देश की प्रतिष्ठित आईटी नगरी बेंगलूरू का प्रतिनिधित्व करते हैं इस नाते कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र के युवा भी सम्मिलित होंगे।जिला मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य ने बताया कि इस ऐतिहासिक विशाल जनसभा से महासंपर्क अभियान और तेज गति से बढेगा।

Share This Article
Leave a Comment