माननीय न्यायालय गौतमबुद्धनगर में दिनांक 12.11.2022 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Rohit Kumar
1 Min Read

माननीय न्यायालय गौतमबुद्धनगर में दिनांक 12.11.2022 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन समझौते के आधार पर निपटाए जाने योग्य मामलों, अपीलों, चिन्हित वादों व अन्य सिविल वादों से संबंधित मामलों के त्वरित निस्तारण हेतु किया जाएगा। – न्यायाधीश जय हिंद कुमार सिंह ( सचिव ,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गौतम बुद्ध नगर )

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता आदित्य भाटी ने बताया की
माननीय न्यायालय, सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर में दिनांक 12.11.2022 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा जिसमे समझौते के मामले, आपराधिक मामले, चेक बाउंस से संबंधित 138 ए0एन0आई0एक्ट/बैंक रिकवरी के वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकार/श्रमवाद, बिजली एवं जल के बिल से संबंधित शमनीय दंड वाद, वैवाहिक/पारिवारिक वाद, भूमि अध्याप्ति वाद, सेवानिवृति के परिलाभों से संबंधित मामले, राजस्व वाद एवं अन्य सिविल वादों से संबंधित मामलों का त्वरित निस्तारण लोक अदालत के माध्यम से किया जाएगा। सभी नागरिकों से अपील है कि वो उक्त सभी मामलों से संबंधित किसी भी वाद के त्वरित निस्तारण हेतु लोक अदालत में अवश्य पहुंचे और लोक अदालत का लाभ ले

Share This Article
Leave a Comment