दिल्ली में प्रेम प्रसंग को लेकर युवक की हत्या, आरोपी फरार

Amit
2 Min Read

सुभाष विहार में बहन के प्रेमी की हत्या, आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी

नई दिल्ली। दिल्ली के भजनपुरा सुभाष विहार में प्रेम प्रसंग को लेकर हिंसक घटना सामने आई है। एक युवक ने अपनी बहन के प्रेमी पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मृतक की पहचान अभिषेक शर्मा उर्फ तन्नू (28) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, अभिषेक सुभाष विहार की एक युवती से प्रेम करता था। यह रिश्ता युवती के भाई को मंजूर नहीं था। रविवार रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। सोमवार सुबह आरोपी ने इसी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया।

घटना की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और क्राइम टीम मौके पर पहुंचे। टीम ने एफएसएल और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से जांच शुरू कर दी है। पुलिस चार टीमों के माध्यम से आरोपी की तलाश में जुटी है।

जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि हत्या की पूरी वजहें आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही स्पष्ट होंगी। वहीं, मृतक के परिजन प्रेम प्रसंग की वजह से हत्या को खारिज कर रहे हैं और मान रहे हैं कि यह रंजिश के कारण हुई।

घटना के समय अभिषेक को तुरंत जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है और जांच जारी है।

Share This Article
Leave a Comment