देह व्यापार कांड का फरार आरोपी मो. अरमान गिरफ्तार, 25 हजार का था इनामी

Amit
1 Min Read

उत्तर प्रदेश। लखनऊ के मदेयगंज इलाके में पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए नाबालिग लड़कियों से अनैतिक काम कराने के मामले में वांछित आरोपी मो. अरमान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पहले ही 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

मदेयगंज पुलिस ने देह व्यापार और सामूहिक दुष्कर्म जैसे गंभीर मामलों में वांछित मो. अरमान को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर राजेश सिंह के अनुसार, आरोपी पर 25 फरवरी को दर्ज एक एफआईआर में नाबालिग लड़की को जबरन बंधक बनाकर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने और देह व्यापार में धकेलने का आरोप है। मामले में अब तक तीन अन्य आरोपियों—मेनका तिवारी, अरुण तिवारी और तनु सिंह—को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।

अरमान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी और इसके तहत उसके मूल निवास गोंडा तक भी छानबीन की गई। अंततः मुखबिर की सूचना पर बुधवार को पक्का पुल के पास से उसे दबोच लिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी से पुलिस को उम्मीद है कि इस गोरखधंधे से जुड़े अन्य पहलुओं का भी खुलासा हो सकेगा।

Share This Article
Leave a Comment