उत्तर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना बोले- ओमिक्रोन से भयभीत होने की जरूरत नहीं

Rohit Kumar
1 Min Read

उत्तर प्रदेश के वित्त एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा है कि कोविड-19 के नए वैरीएंट ओमिक्रॉन से भयभीत होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि यह डेल्टा प्लस से कम खतरनाक है और सरकार इससे निपटने में पूरी तरह सक्षम है।

पीजीआई, केजीएमयू व लोहिया संस्थान को इसकी जिनोम सीक्वेंसिंग के निर्देश दे दिए गए हैं। खन्ना विधानभवन स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने बताया कि सरकार कोरोना को न्यूनतम करने में सफल रही है।

उन्होंने बताया कि ओमिक्रॉन के अब तक देश में छह केस सामने आए हैं। इनमें से दो कर्नाटक व चार राजस्थान के हैं। भय से समस्या का समाधान नहीं है।

प्रदेश सरकार ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं। किसी को भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों की राय है कि यह डेल्टा प्लस से कम खतरनाक है।

Share This Article
Leave a Comment