विवाहित ने पति और अपने सगे भाई को डलवा दिया सलाखों के पीछे, लडकी का कर रहे थे यौन शोषण

Amit
2 Min Read

उत्तर प्रदेश। आगरा जिले में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विवाहित ने गांव की युवती के लिए पति और अपने सगे भाई को सलाखों के पीछे डलवा दिया। दोनों आरोपी लड़की को काफी समय से परेशान कर रहे थे। उनके मोबाइल में अश्लील वीडियो था, जिसे दिखाकर लड़की का यौन शोषण कर रहे थे। इतना ही नहीं उससे रुपये भी ऐंठे जा रहे थे।

ये मामला इरादतनगर थाना क्षेत्र के गांव का है। यहां के रहने वाले हरिओम ने अपने साले सुनील के साथ मिलकर गांव की लड़की का अश्लील वीडियो बना लिया।  इसके बाद इस वीडियो को लड़की को भी दिखाया वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपियों ने उसका यौन शोषण करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने इस लड़की से काफी रुपये भी ऐंठ लिए।

हरिओम की पत्नी एक दिन उसका मोबाइल देख रही थी। इस मोबाइल में उसने लड़की का अश्लील वीडियो देख लिया। इस दौरान उसने विरोध किया, तो सारी सच्चाई सामने आ गई। पता चला कि पति के साथ इस साजिश में उसका भाई सुनील भी शामिल है।

विवाहिता ने पति और भाई की गंदी करतूत का खुलासा करने की ठान ली। वो अपने मायके पहुंची और इस वीडियो को उन लोगों को दे दिया। मायके वालों ने लड़की के घरवालों से संपर्क किया। इसके बाद थाने में जाकर दोनों की शिकायत की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी हरिओम और सुनील को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Share This Article
Leave a Comment