ग्रेटर नोएडा संवाददाता, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी गौतमबुद्धनगर आशीष कुमार सिंह ने सर्वसाधारण का आह्वान करते हुए जानकारी दी है कि जनपद में ऐसे समस्त दिव्यांगजन जो दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान / कुष्ठावस्था पेंशन योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं तथा उनके द्वारा अभी तक अपना आधार एवं मोबाइल नंबर विभागीय पोर्टल पर पेंशन डेटाबेस में लिंक नहीं कराया है। ऐसे समस्त दिव्यांग जन विभागीय पोर्टल https:/sspy-up.gov.in पर जाकर अपनी दिव्यांग पेंशन डेटाबेस में अपना मोबाईल नम्बर व आधार कार्ड अवश्य लिंक करा लें। उन्होंने बताया कि यदि किसी भी दिव्यांग को दिव्यांग पेंशन डेटाबेस में मोबाईल नम्बर व आधार कार्ड लिंक कराने में कोई समस्या आ रही है तो वे दिव्यांगजन अपनी बैंक पासबुक, आधार कार्ड व मोबाईल नम्बर के साथ अधोहस्ताक्षरी कार्यालय कमरा नंबर 107 में उपस्थित होकर अपना मोबाईल नम्बर व आधार कार्ड पेंशन डेटाबेस में लिंक करा सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जो दिव्यांगजन अपना आधार एवं मोबाइल नम्बर विभागीय पोर्टल के डेटाबेस में लिंक नहीं करायेगें उनकी आगामी दिव्यांग पेंशन की किश्त उनके खाते में प्रेषित नहीं की जायेगी तथा पेंशन बन्द हो जायेगी। उन्होंने यह भी बताया कि पेंशन डेटाबेस से आधार को लिंक किये जाने के संबंध में जानकारी प्राप्त किए जाने के लिए दिव्यांगजन मोबाइल नंबर 9599430911 पर संपर्क कर सकते हैं।
दिव्यांग पेंशन डेटाबेस में अपना आधार एवं मोबाइल नंबर लिंक कराना अनिवार्य
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Leave a Comment
Leave a Comment
Latest News
Recent Post
- नोएडा में बाप के हत्यारे बेटे का शव तो ले गई पत्नी पर पति का नहीं, 2021 से दोनों रह रहे थे अलग
- नोएडा में 55 ई-रिक्शा सीज, बिना नंबर प्लेट और मिटे चेसिस नंबर पर पुलिस की कार्रवाई
- 20 अगस्त को ग्रेटर नोएडा आएगा जापान का 200 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, निवेश पर CM योगी से होगी सीधी वार्ता
- ग्रेटर नोएडा की गोशालाओं के चारे की आपूर्ति अटकी, दो बार टेंडर में नहीं आया प्रस्ताव
- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पानी भरा, सच या झूठ? एयरपोर्ट प्रशासन ने किया दूध का दूध पानी का पानी
- ग्रेटर नोएडा में मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार: बाइक से जा रहे थे, पुलिस के रोकने पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली
- जिला अस्पताल में गार्ड ने सिरिंज में दवाई भरी, वीडियो वायरल होने के बाद दो कर्मचारियों को निकाला
- पति की हत्या की साजिश में पत्नी और 20 वर्षीय प्रेमी गिरफ्तार, बेटियों ने खोले चौंकाने वाले राज
