ड्रग स्मगलर राजी हैदर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, NIA ने मुजफ्फरनगर-दिल्ली की संपत्तियों को किया सीज

Rohit Kumar
2 Min Read

मुजफ्फरनगर: जिले में दिल्ली से पहुंची एनआईए की टीम ने मंगलवार को एनडीपीएस के तहत कार्रवाई करते हुए ड्रग तस्कर रजी हैदर जैदी की लाखों की संपत्ति को सीज कर दिया है. बताया जा रहा है कि रजी हैदर जैदी के पास से 2022 में 102 किलो हीरोइन बरामद हुई थी. जिसको एनआईए की टीम ने अटारी बॉर्डर से गिरफ्तार किया था.

एसडीएम परमानंद झा ने बताया कि जारी किए गए निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए ड्रग तस्कर ररजी हैदर जैदी की लाखों की संपत्ति को सीज कर दिया गया है. एटीएस गुजरात की छापेमारी और करोड़ों की चरस बरामदगी के बाद एनआईए दिल्ली की टीम ने मंगलवार को खालापार पहुंची थी. इसमें एनआईए दिल्ली के इंस्पेक्टर विजय वीर यादव ने टीम के साथियों को साथ मिलकर रजी हैदर का दक्षिणी खालापार स्थित आवास को कुर्क किया. कुर्की की कार्रवाई एनआईए इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर के निर्देश पर एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई है. फिलहाल, किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं मिली है. आगे इस मामले में जांच की जा रही है.

यह भी बताया जा रहा है कि मई 2022 को एटीएस गुजरात ने शहर कोतवाली पुलिस को साथ लेकर रात के समय दक्षिणी खालापार स्थित रजी हैदर पुत्र अमानत अली के घर पर छापामारी की थी. इसमें छापे के दौरान रजी हैदर की माता की निशानदेही पर पड़ोस के एक मकान से पांच सौ करोड़ की चरस बरामद की गई थी. शहर कोतवाली पुलिस की मदद से एटीएस गुजरात की टीम में शामिल अधिकारी बरामद चरस अपने साथ ले गए थे. एटीएस गुजरात छापेमारी की कार्रवाई में रजी हैदर को साथ लेकर आई थी. उस समय बताया गया था कि रजी हैदर को एटीएस ने अटारी बॉर्डर से गिरफ्तार किया.

Share This Article
Leave a Comment