विजयनगर में बड़ा हादसा टला, डिवाइडर से टकराकर कार पलटी

Amit
1 Min Read

गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर जल निगम कार्यालय के सामने बने डिवाइडर से जा टकराई, जिससे कार पलट गई। हादसे के समय वाहन में मौजूद युवक को हल्की चोटें आईं।

घटना की सूचना मिलते ही विजयनगर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था बहाल कराई। पुलिस ने घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

पुलिस जांच में सामने आया कि दुर्घटनाग्रस्त कार पर ‘जज’ अंकित था। वाहन राजनगर एक्सटेंशन निवासी सत्यनंद उपाध्याय के नाम पंजीकृत है। पुलिस के अनुसार कार मालिक वाराणसी में तैनात एक न्यायिक अधिकारी बताए जा रहे हैं। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment