किसान एकता संघ ने 19 सितंबर को यमुना प्राधिकरण के कार्यालय पर होने वाली महापंचायत के लिए प्राधिकरण में सूचनार्थ ज्ञापन सौंपा

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा:-आज दिनांक 6/9/2022 को किसान एकता संघ के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष वनीष प्रधान नेतृत्व में 19 सितंबर को होने वाली महापंचायत के लिए यमुना प्राधिकरण में ज्ञापन सौंपा संगठन के जिलाध्यक्ष अरविंद सेकेट्री ने बताया आगामी 19 सितंबर को किसानों के 64.7% अतिरिक्त मुआवजा व आबादी निस्तारण व अन्य समस्याओं को लेकर किसान एकता संघ के बैनर तले क्षेत्र के हजारों किसान महिलाओं ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ यमुना प्राधिकरण ग्रेटर नोएडा के कार्यालय पर कुच कर विशाल महापंचायत करेंगे प्राधिकरण लगातार किसानों को गुमराह कर रही है प्राधिकरण के अधिकारी किसानों को झूठा आश्वासन देते आ रहे हैं कोर्ट का आदेश आने के बाद भी प्राधिकरण किसानों को मुआवजा वितरण नहीं कर रही आज यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉक्टर अरुणवीर सिंह को आंदोलन के लिए सूचनार्थ ज्ञापन दिया इस मौके पर मेहरबान प्रधान,वनीष प्रधान, शौकत अली चैची, बृजेश नागर,‌सतीश कनारसी,पवन भाटी, सहदेव चोटीवाला, पप्पे नागर, विक्रम नागर,आशु अट्टा, जितन नागर, संजीव चैची, अमित नागर, सुभाष भाटी, विदेश नागर,धर्मेंद्र भाटी, सतवीर भाटी, दुर्गेश शर्मा, परवेज खान,शाहरुख खान सहित आदि लोग मौजूद रहे

Share This Article
Leave a Comment