Kanwar यात्रियों का वाहन गंगोत्री हाईवे पर हुआ दुर्घटना का शिकार, 15 थे सवार, चार यात्री हुए घायल

Rohit Kumar
1 Min Read

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर हर्षिल जांगला पुल के पास कांवड़ियों का ट्रक सड़क पर पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और सभी को सुरक्षित निकाला।

शनिवार को 15 कांवड़ियों से भरा ट्रक जांगला पुल के पास अचानक हादसे का शिकार हो गया। इनमें से चार कांवड़ियों को सामान्य चोटें आई हैं। तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए कांवड़ियों को आर्मी हॉस्पिटल व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हर्षिल भेजा गया। अन्य कावड़ियों की स्थिति सामान्य है। पुलिस द्वारा अब कांवड़ियों के लिए वाहन की व्यवस्था की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment