जेवर पुलिस ने दुपहियां वाहन चोरी के अभियोग में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, जेवर कोतवाली पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त जफरूद्दीन खान पुत्र दीन मौहम्मद निवासी ग्राम रूप्राका उटावट पलवल हरियाणा को बैना पुलिया के पास से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।उपरोक्त अभियुक्त थाना जेवर पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 678/2021 धारा 379 भादवि में वांछित चल रहा था।गौरतलब है कि 31 अगस्त 2021 को वादी द्वारा थाना जेवर पर लिखित तहरीर दी गयी थी कि 24 अगस्त 2021 को समय 4 बजे झाझर रोड से अज्ञात अभियुक्त द्वारा वादी की मोटरसाइकिल चोरी की गयी थी।जिसके सम्बन्ध में थाना जेवर पर उपरोक्त मुकदमा पंजीकृत किया गया था।दौराने विवेचना अभियुक्त जफरूद्दीन खान का नाम प्रकाश मे आया था जो काफी समय से फरार चल रहा था। जिसके विरुद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment