जाट समाज ने किया मेधावियों का सम्मान

Rohit Kumar
2 Min Read

जाट समाज ग्रेटर नोएडा के तत्वावधान में असंल गोल्फ लिंक स्थित ड्वेलिंग रेजीडेंसी में जाट समाज की आम सभा की बैठक में जाट समाज के मेधावियों का विभिन्न क्षेत्रों में चयनित होकर समाज का नाम रोशन करने पर उनको स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। दिल्ली ज्यूडिशियली में मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के लिए चयनित सतेंद्र सिंह, आईआईटी दिल्ली में चयनित हर्ष तालान ,पीसीएस में चयनित श्वेता सिंह एसडीएम छाता , एनडीए में लेफ़्टिनेंट हेतु चयनित ऋषभ श्योरान , स्पॉटिफ़ाई कंपनी में 60लाख के पैकेज पर चयनित हिमालय तालान व डा.अभिषेक देशवाल एम.डी,शारदा अस्पताल का माला पहनाकर व स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री श्री धर्मराज सिंह ने की , अध्यक्ष श्री उदयवीर सिंह श्योरान ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया व संचालन महासचिव श्री सुधीन्द्र सिद्धू ने किया । जाट समाज ग्रेटर नोएडा की आम सभा की बैठक में आनुषांगिक संगठन श्री राजा महेंद्र प्रताप सिंह सेवा समिति के पदाधिकारियों का परिचय करवाया गया । बैठक में ग्रेटर नोएडा जाट समाज के द्वारा राजा महेंद्र प्रताप सिंह भवन निर्माण व सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई । इस अवसर पर जाट समाज के सतीश गुलिया, सुबोध चौधरी, शिवचरन अत्री, रनवीर सिंह,जुगेंद्र सिंह, हरभान सिंह,चतर सिंह, योगेन्द्र सिंह,कुलदीप मलिक एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे|

Share This Article
Leave a Comment