UP में ताश के पत्तों की तरह फेंट दिए IPS , अजय साहनी समेत 11 अधिकारियों का ट्रांसफर

Rohit Kumar
1 Min Read

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चली है. योगी सरकार ने 11 आईपीएस अफसरों के कार्यक्षेत्रों में बदलाव किए हैं. जिन अधिकारियों के तबादले हुए हैं, उनमें अजय साहनी, शिवहरी मीणा, कमलेश दीक्षित समेत आठ अन्य अफसर शामिल हैं.

इन आई.पी.एस अधिकारियों के हुए तबादले 
आईपीएस अनंत देव पुलिस उपमहानिरीक्षक मुख्यालय से पुलिस उपमहानिरीक्षक रेलवे प्रयागराज बनाए गए.
आईपीएस अजय साहनी पुलिस अधीक्षक जौनपुर से पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर बनाए गए.
आईपीएस पवन कुमार पुलिस अधीक्षक मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स भेजे गए.
आईपीएस शिवहरी मीणा पुलिस अधीक्षक मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक साइबरक्राइम बनाए गए.
आईपीएस रोहन प्रमोद बोत्रे पुलिस अधीक्षक मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन बनाए गए.
आईपीएस दिनेश त्रिपाठी पुलिस अधीक्षक मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक;डायल 112 बनाए गए.
आईपीएस विनीत जायसवाल पुलिस अधीक्षक मुख्यालय से पुलिस उपायुक्त लखनऊ कमिश्नरेट बनाए गए.
आईपीएस कमलेश कुमार दीक्षित पुलिस अधीक्षक मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक रूल्स एंड मैनुअल बनाए गए.
आईपीएस जयप्रकाश सिंह पुलिस अधीक्षक मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक सुरक्षा मुख्यालय बनाए गए.
महिला आईपीएस सुनीति पुलिस अधीक्षक मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक प्रशासन मुख्यालय पुलिस महानिदेशक बनाई गई.
आईपीएस डॉ.अजयपाल पुलिस अधीक्षक 112 पुलिस अधीक्षक जौनपुर बनाए गए.

Share This Article
Leave a Comment