दर्दनाक! खेलते समय सड़क पर आ गई मासूम, रौंदते हुए ऊपर से निकल गया ट्रक

Rohit Kumar
2 Min Read

यूपी के हमीरपुर जिले में मौत का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक डंपर सड़क पार कर रही 6 साल की मासूम बच्ची को रौंदता हुआ तेजी से भागता नजर आ रहा है। मासूम बच्ची की मौके पर ही बेदर्दी से मौत हो गई। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, ये दर्दनाक वीडियो जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 34 पर नारायच गांव का है, जहां एक 6 साल की बच्ची मदीहा खेलते- खेलते नेशनल हाइवे पर पहुंच गई।

रौंदते हुए न‍िकल गया ट्रक 

नेशनल हाइवे पर वाहन तेज गत‍ि से भाग रहे थे। उन्‍हीं में से एक अनियंत्रित स्‍पीड से आ रहे डम्पर ने उसे रौंद दिया और भाग निकला। सड़क पर बच्‍ची का शव पड़ा रह गया।

डंपर के ड्राइवर को लोगों ने पकड़ा 

चूंक‍ि यह हादसा नारायच गांव में ही हुआ था इसलिए आनन फानन में यहां लोगों का तांता लग गया और कुछ लोगों ने भाग रहे डंपर सहित डंपर के ड्राइवर को पकड़ ल‍िया। उसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद इस दर्दनाक हादसे का CCTV सामने आया है जिसको देख कर लोगों का दिल दहल रहा है।

लाइव एक्‍सीडेंट का ऐसा ही मामला राजस्‍थान से आया था सामने  

इसी महीने लाइव एक्‍सीडेंट का एक सीसीटीवी फुटेज राजस्‍थान से भी आया था। वीडियो में देखा जा सकता था कि एक बेकाबू कार ने चार लोगों को अपनी चपेट में ले लिया था। ये पूरा मामला उदयपुर के हिरणमगरी इलाके का था जहां सड़क किनारे खड़े चार लोगों को पीछे से आ रही एक कार ने रौंद दिया था। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि किसी को बचने का मौका तक नहीं दिया। इसके बाद में कार करीब 10 फीट तक एक मह‍िला को कार घसीटते चली गई थी।

Share This Article
Leave a Comment