नोएडा में खूनी पारिवारिक विवाद! सुलह कराने पहुंचे युवक पर सरिए से जानलेवा हमला, बहन भी घायल

Rohit Kumar
3 Min Read

पारिवारिक विवाद सुलझाने गए युवक पर जानलेवा हमला, सरिए से प्रहार कर किया घायल — नोएडा में मामला दर्ज

नोएडा (गौतमबुद्ध नगर)। पारिवारिक विवाद को सुलझाने की कोशिश उस समय हिंसक घटना में बदल गई जब ससुराल पक्ष के आपसी झगड़े को शांत कराने गए एक युवक पर लोहे के सरिए से हमला कर दिया गया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बीच-बचाव करने आई उसकी बहन को भी चोटें आईं। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित नरेंद्र कुमार  पुत्र स्वर्गीय श्री कृष्णपाल, निवासी गली नंबर-14, ग्राम शहदरा, थाना सेक्टर-142, नोएडा, अपने ससुराल में चल रहे पारिवारिक विवाद को सुलझाने पहुंचे थे। बताया गया कि उनके दोनों सालों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। बड़े साले का नाम विरेंद्र तथा छोटे साले का नाम नरेंद्र बताया गया है।

शिकायत के अनुसार, 07 फरवरी 2026 को शाम लगभग 5 बजे विवाद के दौरान माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। आरोप है कि बड़े साले विरेंद्र, उनकी पत्नी आशा, तथा उनके पुत्री टिसु और विनीत ने मिलकर गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान विरेंद्र के बेटे टिसु ने गुस्से में आकर पीड़ित नरेंद्र पर लोहे के सरिए से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के दौरान बीच-बचाव करने आई उनकी बहन सविता को भी चोटें आईं। घायल नरेंद्र और सविता को तत्काल उपचार के लिए सेक्टर-137 स्थित फेलिक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज कराया गया।

इस संबंध में थाना सेक्टर-142, नोएडा में एफआईआर संख्या 0022/2026 दिनांक 07 फरवरी 2026 को रात 22:40 बजे दर्ज की गई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 352, 351(2) एवं 115(2) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।

मामले की जांच उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार मिश्रा सौंपी गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पारिवारिक विवाद को सुलझाने की कोशिश में हुई यह हिंसक घटना रिश्तों में बढ़ते तनाव को दर्शाती है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Share This Article
Rohit Kumar is a famous Indian journalist and social activist based in Delhi, India. He is also known as “the investigator” and “news creator.” He is the director and chief editor of News India 9. Popular for his TV show “Koi Sataye Hame Bataye,” which creates awareness regarding societal issues and shares inspirational stories from society. The Ministry of Social Justice and Empowerment (Government of India) supports his channel and considers him a star icon.
Leave a Comment