बाराबंकी में युवती की धारदार हथियार से हत्या, गले और सिर पर मिले वार के कई निशान; शव की नहीं हो पा रही पहचान

Rohit Kumar
1 Min Read

बाराबंकी: एक युवती की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या (girl murdered in barabanki) कर दी गई. शव फैक्ट्री के पास पड़ा मिला. सुबह जानकारी होने पर पुलिस ने छानबीन शुरू की, लेकिन युवती की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. शिनाख्त के लिए युवती के शव की फोटो आसपास के जिलों के थानों में भेजी गई है. अपर पुलिस अधीक्षक ने गुमशुदगी वाली युवतियों का विवरण भी मांगा है, ताकि शव की पहचान हो सके.

कुर्सी थाना के उमरा औद्यौगिक क्षेत्र में एक युवती का शव मिला. खून से लथपथ युवती के शव को देखकर कंपनी के श्रमिकों ने कुर्सी थाने की पुलिस को सूचना दी. मौके पर थानाध्यक्ष पहुंचे और जांच की. अपर पुलिस अधीक्षक पूर्णेंदु सिंह, सीओ सिटी नवीन कुमार सिंह घटना स्थल पर पहुंचे. शव की शिनाख्त नहीं हो पाई. सिर और गले में धारदार हथियार से वार के निशान थे. दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही थी. युवती के मुंह से भी खून निकला था. युवती की उम्र 18 से 20 वर्ष के आसपास बताई जा रही है.

Share This Article
Leave a Comment