पति के दोस्तों ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

Amit
1 Min Read

मुरादाबाद। कटघर क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने पति के दोस्तों पर दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पीड़ित महिला ने बताया कि उनके पति शहर से बाहर नौकरी करते हैं। इस दौरान पति के दोस्त पंकज और राजीव ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

विरोध करने पर आरोपियों ने महिला को उसके बच्चों की हत्या करने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने एक वीडियो कॉल की और उसे धमकी देकर निर्वस्त्र करा दिया। इस दौरान आरोपी ने वीडियो रिकाॅर्ड कर लिया। इसके बाद आरोपी ने वीडियो उसके मोबाइल पर भेजा और वायरल करने की धमकी देकर सोने की चेन और नकदी हड़प ली।

Share This Article
Leave a Comment