ग्रेटर नोएडा: फीमेल-डॉगी के साथ युवक ने की गलत हरकत, पकड़े जाने पर तीसरी मंजिल से फेंका, मुकदमा दर्ज

Rohit Kumar
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा में एक बहुत ही शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां पर एक युवक ने एक फीमेल डॉगी के साथ गलत हरकत की। आरोपी को जब अन्य युवक ने देख लिया तो आरोपी ने फीमेल डॉगी को तीसरी मंदिर से नीचे फेंक दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। फिलहाल इस मामले में पुलिस से शिकायत की गई है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।

दरअसल, बीटा-2 कोतवाली मे एक महिला ने मुकदमा दर्ज करवाया है। महिला ने बताया कि 25 अक्टूबर की रात करीब 12:00 बजे पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने फीमेल डॉगी के साथ गलत हरकत कर दी। उसने बताया कि आरोपी फीमेल डॉगी को पड़कर अपने रूम की बालकनी में ले गया।

पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है आरोपी प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करता है। यह आरोपी लंबे समय से अल्फा-2 में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ “पशु के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम” और धारा 377 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

बीटा 2 थाना प्रभारी ने बताया कि एक फीमेल डॉगी के साथ गलत हरकत करने का मामला सामने आया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment