चार से पांच लोगों ने प्लास्टिक के पाइप से युवक को सरेराह 15 से 20 मिनट तक पीटा

Amit
2 Min Read

मध्य प्रदेश। दोपहर शहर के घंटाघर के पास एक युवक की सरेराह पिटाई हो रही थी। करीब चार से पांच लोग एक व्यक्ति प्लास्टिक के पाइप से पिटाई कर रहे थे और करीब 15 से 20 मिनट तक पिटाई करते रहे। जैसे ही इसकी सूचना पुलिस को लगी तो कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मौके से एक आरोपी को पकड़ लिया है। पकड़े गए आरोपी को पुलिस पूछताछ के लिए कोतवाली ले गई है। पुलिस ने बताया कि लेनदेन का मामला है और पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से उसके अन्य साथियों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।

लेनदेन का है मामला
टीकमगढ़ कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी विक्की अपने साथियों के साथ युवक के साथ मारपीट कर रहा था। हालांकि विक्की को पुलिस ने पकड़ लिया गया है। पूछने पर पता चला है कि आरोपी ब्याज पर पैसे देने का काम करता है, उसने कजरी वाल्मीकि को कुछ रुपए ब्याज पर दिए थे। जिसका वह हिसाब नहीं कर रहा था और ना ही फोन उठा रहा था। इसके बाद आरोपियों ने आज सरेआम उसकी जमकर धुनाई कर दी, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

Share This Article
Leave a Comment