चलती कार में लगी आग, मनरेगा लोकपाल ने कूदकर बचाई जान, साजिश की जताई आशंका

Rohit Kumar
1 Min Read

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सुशीला जसवंत राय अस्पताल के पास शनिवार शाम मनरेगा लोकपाल की कार में अचानक आग लग गई। उन्होंने किसी तरह गाड़ी रोकी और कूदकर अपनी जान बचाई। दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

मनरेगा लोकपाल अंशू त्यागी शास्त्रीनगर में रहती हैं। शनिवार शाम वह अपनी कार से घर जा रहीं थी। सुशीला जसवंत राय अस्पाल के पास अचानक बोनट से धुआं उठता देख उन्होंने कार रोकी और इस बीच बोनट से लपटें उठनी शुरू हो गईं। वह कार का दरवाजा खोलकर बाहर कूद गईं। गनीमत रही कि उस समय आसपास कोई अन्य वाहन नहीं था। कार में आग लगी देख आसपास के लोग दौड़े और पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। इंस्पेक्टर सिविल लाइन उपेंद्र सिंह ने बताया कि मनरेगा लोकपाल सुरक्षित हैं। आग की वजह शार्ट सर्किट प्रतीत हो रही है।

Share This Article
Leave a Comment