खजूरी रोड पर स्थित फैक्ट्री के गोदाम में लगी आग, लाखों रुपये का हुआ नुकसान

Amit
1 Min Read

हरियाणा।  यमुनानगर में खजूरी रोड पर बिजली पार्ट्स बनाने वाली फैक्टरी के गोदाम में आग लग गई। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। उधर, आग लगने से फैक्टरी में लाखों रुपये का नुकसान हो गया।

एफएसओ नरेंद्र सिंह ने बताया कि खजूरी रोड पर हरप्रीत सिंह कॉम्पैक इंटरनेशनल के नाम से बिजली केबल के ज्वाइंट बनाने की फैक्टरी है। मंगलवार देर शाम को फैक्टरी में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर आस-पास के क्षेत्र में खलबली मच गई। तुरंत ही इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई।

सूचना मिलते ही खजूरी फायर स्टेशन के पास से एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन, आग अधिक होने के कारण यमुनानगर फायर स्टेशन से दो अतिरिक्त गाड़ी भेजी गई। करीब दो घंटे की भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उधर, आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया।

Share This Article
Leave a Comment