पिता ने बेटी के साथ 22 साल तक करता रहा दुष्कर्म, मामला दर्ज

Amit
2 Min Read

आरोपी पिता गिरफ्तार

पंजाब। रोपड़ में मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी ही बेटी के साथ 22 साल तक दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर उसके पिता पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने आरोपी पिता को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। घटना का पता तब चला जब पीड़िता को सेहत संबंधी समस्या आई। वह एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए गई। वहां पर डाक्टर ने उसे गर्भवती पाया।

पीड़िता ने बच्चे को जन्म दिया लेकिन उसके कुंवारी होने की जानकारी होने पर अस्पताल ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि लड़की का पिता ही उसके साथ नाजायज संबंध बनाता रहा है। यह सुनकर पुलिस भी शर्मसार हो गई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब वह 10 साल की थी तभी से उसका पिता उसके साथ नाजायज संबंध बनाता आ रहा है।

एसएचओ पवन चौधरी ने बताया कि पीड़िता की उम्र इस समय 32 साल है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।एसएचओ ने बताया कि पीड़िता की मां को इस बारे में पता था। आरोपी उसके साथ मारपीट कर उसे मुंह न खोलने के लिए डराता था।

Share This Article
Leave a Comment