पड़ोसियों से बदला लेने के लिए की मासूम की हत्या, आरोपी पिता गिरफ्तार

Amit
5 Min Read
शाहजहांपुर। साहब…पड़ोसियों ने मेरे बेटे का अपहरण कर लिया है। इनके ऊपर हत्या की धारा लगाकर जेल भेज देना। अपने मासूम बेटे की हत्या करने के आरोपी संजीव के बार-बार यही बात दोहराने पर पुलिस का शक उस पर गहराता गया। पड़ोसियों को थाने में बुलाने के बाद पुलिस ने संजीव को कार्रवाई का आश्वासन दिया। जब पुलिस ने ये कहा कि शव बरामद होते ही पड़ोसियों को जेल भेज देंगे। वैसे ही संजीव ने नदी में खोजने की बात कही। पुलिस ने मंगलवार को मासूम का शव नदी से बरामद कर लिया। हत्यारोपी पिता को जेल भेज दिया। सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव तिउलक निवासी राजमिस्त्री संजीव ने पत्नी नन्हीं देवी की पिटाई का बदला लेने के लिए मानसिक रूप से अस्वस्थ बेटे की हत्या कर दी। पत्नी से विवाद के बाद से ही पड़ोसियों को उसने सबक सिखाने की ठान ली थी।
संजीव के परिवार में पत्नी व चार बेटे थे। पुलिस के अनुसार, गौरव की मृत्यु से पहले एक बेटी भी खत्म हो चुकी है। उसके परिवार में पत्नी के अलावा बेटा सौरभ और एक बेटी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना के बाद बाबूराम अपने घर पर मिले, उनके बेटे रोजा स्थित फैक्टरी में काम करते पाए गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी अशोक कुमार मीणा ने एसओजी को काम पर लगाया। एसपी देहात मनोज अवस्थी की निगरानी में पुलिस ने कड़ियां जोड़नी शुरू कीं। पुलिस ने संजीव से बातचीत की।
Share This Article
Leave a Comment