‘सूर्या जैसे बल्लेबाज जिस टीम में हो’, RCB के कप्तान Faf Du Plessis ने SKY की तारीफ में कही दिलचस्प बात

Rohit Kumar
3 Min Read

नई दिल्ली: आईपीएल 2023 के तहत मंगलवार को मुंबई में खेले गए मुकाबले में एक बार फिर सूर्या नाम का तूफान आया। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने आरसीबी के खिलाफ ऐसी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की कि विपक्षी टीम भी उनकी मुरीद हो गई। 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सूर्या ने महज 35 गेंदों में 7 चौके-6 छक्के ठोक 237 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 83 रन कूट डाले।

सूर्या जब पवेलियन लौटे तो उन्हें विराट कोहली समेत आरसीबी के कई खिलाड़ी शानदार पारी की बधाई देते नजर आए। सूर्या के अलावा ईशान किशन ने 21 गेंदों में 42, तो वहीं नेहल वढेरा ने 34 गेंदों में 52 रन की आतिशी पारी खेल अपनी टीम को 16.3 ओवर में ही 6 विकेट से दमदार जीत दिला दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस भी सूर्यकुमार यादव की तारीफ करते नजर आए।

जिस तरह का विकेट था, हम 20 रन कम थे

फाफ ने करारी हार के बाद कहा- मुझे लगता है कि जिस तरह का विकेट था, हम 20 रन कम थे। वे एक मजबूत चेजिंग टीम हैं। वे गहरी बल्लेबाजी करते हैं। मुझे लगता है कि हम आखिरी पांच ओवरों में रन नहीं बना पाए। फाफ ने आगे कहा- खिलाड़ियों को प्रेरित करने के लिए आपको कहना होगा कि 200 एक अच्छा स्कोर है, लेकिन यह आवश्यक है कि आप गति को कम करें। उन्होंने पहले 6 ओवरों को भुनाया। टूर्नामेंट के अंत में जब विकेट धीमे होते हैं, तो आपको यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता होती है कि आप पहले 6 ओवरों में लगभग 60 रन बना लें।

सूर्य कुमार यादव सर्वश्रेष्ठ में से एक

फाफ ने सूर्या की तारीफ कर कहा- सूर्य कुमार यादव सर्वश्रेष्ठ में से एक है, जब वह चल रहा होता है तो उसे रोकना मुश्किल हो जाता है। उसके सामने गेंदबाजी करना भी मुश्किल है। इतने विकल्प होने के बावजूद आप उसे रोक नहीं कर सकते। वहीं इस मैच में सिराज की खराब गेंदबाजी पर फाफ ने कहा- वह आईपीएल के पहले हाफ में शानदार रहा है। वह लंबे समय तक इससे दूर रहा, लेकिन खिलाड़ी सकारात्मक रूप से खेलने वाले हैं।

एमआई ने लगाई लंबी छलांग 

इस मैच के बाद मुंबई इंडियंस ने पॉइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगा दी है। एमआई टीम 11 मैचों में 12 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है जबकि आरसीबी को बड़ा नुकसान हुआ है। अब टीम 11 मैचों में 10 अंकों के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गई है। आरसीबी का प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करना चुनौतीपूर्ण हो गया है।

Share This Article
Leave a Comment