नोएडा में हुई इंजीनियर की संदिग्ध हालात में मौत, जानिए पूरा मामला

Rohit Kumar
1 Min Read

नोएडा। सेक्टर-63 स्थित एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करते समय मंगलवार रात इंजीनियर की अचानक हालत बिगड़ गई। कर्मचारियों ने उन्हे पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

सेक्टर-63 एच ब्लॉक में एक सॉफ्टवेयर कंपनी में 30 वर्षीय अश्वनी पटनायक मंगलवार रात काम पर गए थे। बताया गया है कि इसी दौरान काम करते समय वह अचानक बेहोश होकर गिर गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने उन्हें पास के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान अश्वनी की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। अश्वनी की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Share This Article
Leave a Comment