पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, अंतर राज्य गैंग सरगना गिरफ्तार

Rohit Kumar
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा l ग्रेटर नोएडा के बीटा 2 थाना पुलिस लूट और चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले गैंग के मुख्य सरगना को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है आपको बता दें आरोपी तुलसी करीब 50 के आसपास लूट चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम दे चुका है, पुलिस ने चेकिंग के दौरान आरोपियों को जब रोकने का प्रयास किया आरोपियों के द्वारा पुलिस पर फायरिंग कर दी गई जिसके बाद मुठभेड़ में एक आरोपी तुलसी को पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया वही दूसरा आरोपी मौके से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया

डीसीपी ग्रेटर नोएडा अमित कुमार के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार हुआ आरोपी तुलसी 45000 का इनामी बदमाश है इसके पास से एक अवैध तमंचा वह स्नैचिंग की हुई चैन से मिली रकम बरामद की गई है आरोपी तुलसी करीब 50 के आसपास घटनाओं को अंजाम दे चुका है मूल रूप से शामली का रहने वाला तुलसी दिल्ली-एनसीआर समेत राजस्थान हरियाणा में कई घटनाओं को अंजाम देकर फरार चल रहा था

मुठभेड़ के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ आरोपी योगेंद्र है जोकि गैंग में मुख्य सरगना तुलसी के साथ घटनाओं को अंजाम दिया करता था पुलिस के अधिकारी कॉम्बिंग कर उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रहे हैं

डीसीपी अमित कुमार ने यह भी बताया गैंग का सरगना तुलसी हाई स्पीड रेसर बाइक का इस्तेमाल करता था हाई स्पीड रेसर बाइक पर अलग-अलग जगहों पर घूम कर चैन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे पहले आरोपी घूम फिर कर रेकी कर सुनसान गलियों को चिन्हित रखते थे उसके बाद स्कूल से बच्चों को लाने वाली महिलाओं की चैन स्नैचिंग कर हाई स्पीड बाइक से फरार हो जाया करते थे…।

Share This Article
Leave a Comment