नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: क्रॉस फायरिंग में दो शातिर अपराधी घायल, चैन स्नेचिंग की नकदी और रॉयल एनफील्ड बाइक बरामद

News Desk
2 Min Read

दिनांक 15.10.2026 की रात्रि में थाना सेक्टर 39 पुलिस पार्टी द्वारा दादरी रोड नर्सरी के पास सेक्टर 43 के पास संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी कि तभी सेक्टर 49 रेड लाइट की तरफ से एक मोटर साइकिल पर दो व्यक्ति आते दिखाई दिए, जिन्हें रूकने का इशारा किया गया लेकिन वह नहीं रुके बल्कि और तेजी से स्टेलर ग्रीन पार्क की तरफ भागने लगे। पुलिस बल द्वारा शक होने पर उक्त मोटरसाइकिल सवारों का पीछा किया गया तथा अपने अन्य पुलिस को सूचित किया गया। दोनों तरफ से बदमाशों ने स्वयं को घिरता देख, मोटरसाइकिल को सोमबाजार से स्टेलर ग्रीन पार्क के पास जंगल वाले रास्ते की तरफ मोड़कर भागने का प्रयास किया लेकिन बरसात का मौसम होने के कारण मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई तथा बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी कार्यवाही में फायर किया गया जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गए। जिनकी पहचान 1.अभि0 सलमान पुत्र अय्यूब निवासी डी 51 गली नं0 09 मोहनपुर नूरेइलाही कालोनी थाना भजनपुरा दिल्ली उम्र 30 वर्ष व अभि0 तनवीर पुत्र मईनुद्दीन निवासी बी 424 गली नं0 04 सुभाष विहार नार्थ घोण्डा थाना भजनपुरा दिल्ली उम्र 37 वर्ष के रूप में हुयी। अभियुक्तों के कब्जे से एक-एक अवैध तंमचा .315 बोर व 02 खोखा कारतूस, 02 जिन्दा कारतूस,घटना में प्रयुक्त चोरी की मोटर साईकिल रॉयल इनफील्ड हंटर 350 CC रजिस्ट्रेशन DL 3S FT 9244, 02 लाख 19 हजार रूपये नकद(जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि थाना सैक्टर 39 क्षेत्र में की गयी चैन स्नेचिंग से सम्बन्धित) बरामद हुए है। अभियुक्तगण पर दिल्ली एनसीआर क्षेत्र के क्रमशः 48 व 44 मुकदमे, चैन स्नैचिंग, लूट व चोरी के पंजीकृत हैं। दोनों घायल अभियुक्तों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लायी जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment