महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना नेता अनिल परब पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, सात ठिकानों पर मारे छापे

Rohit Kumar
1 Min Read

मुंबई: महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री और शिवसेना के नेता अनिल परब (Anil Parab) से जुड़े मुंबई और पुणे स्थित सात ठिकानों पर आज प्रवर्तन निदेशालय ने छापे मारे हैं. ये कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में की गई है. ये छापे पुणे, मुंबई और दपोली में मारे गए हैं.बता दें कि हाल ही में अमरावती की सांसद नवनीत राणा (Navneet Rana) ने सीबीआई (CBI) को मुंबई के पुलिस कमिश्नर संजय पांडे और शिवसेना नेता अनिल परब के खिलाफ शिकायत दी थी. नवनीत राणा का आरोप है कि उनकी गिरफ्तारी के दौरान मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था. नवनीत राणा के मुताबिक उनकी शिकाएत सीबीआई ने ले ली है. नवनीत राणा ने आरोप लगाया था कि उन्हें मुंबई के एक थाने में अवैध रूप से गिरफ्तार किया गया और उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया. नवनीत राणा के लोकसभा की विशेषाधिकार समिति को अपनी शिकायत देने पर समिति ने उन्हें अपने समक्ष पेश होने के लिए बुलाया था.

Share This Article
Leave a Comment