घर में चोरी की वाली घरेलू सहायिका गिरफ्तार, करीब 13 लाख रुपये के चोरी के आभूषण बरामद

Rohit Kumar
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, थाना सूरजपुर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 147/2023 धारा 381 भादवि से सम्बंधित चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए चोरी करने वाली घरेलू सहायिका/अभियुक्ता काजल पुत्री कुंवर सिंह उर्फ अमर सिंह निवासी ग्राम महुअवा बुजुर्ग थाना तुर्कपट्टी जिला कुशीनगर वर्तमान निवासी हेमचन्द पुत्र तिरखा का किराये का मकान ग्राम साकीपुर ग्रेटर नोएडा थाना सूरजपुर गौतमबुद्धनगर को सपहा रोड कसया जनपद कुशीनगर स्थित गेस्ट हाउस से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ी गई महिला अभियुक्ता के कब्जे से पुलिस ने चोरी किये गये 45,421 रुपये नगद और लगभग 13 लाख रूपये कीमत के आभूषण क्रमशः सोने के दो कंगन,8 अंगूठी,1 मोती की माला सोने की,1 नैकलेस जरकीन सोने की मय 2 ईयरिंग, एक डिब्बी में 2 टोप्स डायमंड, 3 पेंडेट सैट मोती की माला वाले सोने के,1 पेंडेट सैट चैनदार सोने की, 04 जोड़ी ईयरिंग उक्त चारों पेंडेंट सैट के,1 सैट जडाव (मोती माला) जिसमें सोने का गोल पक्खा मय 2 ईयरिंग सोने की,1 चैन पैडेंट सोने का,1 ब्रेसलेट सोने का,7 जोड़ी टोप्स सोने के बरामद किए हैं। अभियुक्ता काजल उपरोक्त मुकदमा उपरोक्त के वादी मुकेश कुमार निवासी एसोटेक सोसाइटी जीटा-1 ग्रेटर नोएडा के घर पर घरेलू सहायिका का कार्य करती थी। जो 12 मार्च 2023 को वादी मुकदमा के घऱ में रखी अलमारी से आभूषण व नगदी चोरी करके जनपद कुशीनगर चली गयी थी। वादी द्वारा घटना के सम्बंध में थाना सूरजपुर पर उपरोक्त मुकदमा पंजीकृत कराया था।जिसमें पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मात्र 28 घण्टे के अन्दर अभियुक्ता को गिरफ्तार कर रुपये व आभूषण की शत प्रतिशत बरामदगी की गयी है।गिरफ्तार अभियुक्ता के विरुद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment