नशे में तीमारदारों से बदसलूकी करने पर डॉक्टर निलंबित, वीडियो वायरल होने पर हुई कार्रवाई

Rohit Kumar
2 Min Read

देहरादून/पौड़ी: पौड़ी जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतपुली में नशे की हालत में चिकित्सा अधिकारी डॉ शिवकुमार ने मरीजों और तीमारदार से बदसलूकी किया था. जिसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार ने चिकित्सा अधिकारी डॉ शिवकुमार निलंबित कर दिया.

सतपुली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी पर आरोप है कि वह 19 दिसंबर को उन्होंने नशे की हालत में मरीजों और तीमारदारों से बदसलूकी किया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. मामला शासन तक पहुंचा तो सचिव स्वास्थ्य डॉ आर राजेश कुमार ने चिकित्सा अधिकारी शिवकुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

बता दें कि उत्तराखंड में सरकारी डॉक्टरों की लापरवाही और उनके द्वारा मरीजों और तीमारदारों के साथ बदसलूकी करने के मामले अक्सर सामने आते रहे हैं. ऐसा ही एक मामला पौड़ी जिले से सामने आया (Drunk video of doctor) है. जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतपुली में डॉक्टर नशे में मरीज का इलाज करते हुए दिख रहा है. जिसका वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है.

वीडियो में मरीज के तीमारदार डॉक्टर से हार्ट पेशेंट का इलाज करने की बात कर रहे हैं, लेकिन डॉक्टर मरीजों को बिना देखे ही रेफर की तैयारी कर रहा है. इतना ही नहीं जब तीमारदार ने डॉक्टर से कहा कि वे सतपुली के स्थानीय विधायक और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज से इसकी शिकायत करेंगे तो, डॉक्टर वीडियो में कहता हुआ नजर आ रहा है कि सतपाल महाराज यहां आकर इलाज थोड़ी ही नहीं करेंगे. मरीज का इलाज तो उन्हें ही करना है.

Share This Article
Leave a Comment